Rajasthan Govt New Announcement: यदि घर में बाइक, कार, AC है तो करना होगा ये काम, भजन लाल सरकार ने दिया ये आदेश

राजस्थान सरकार पेड़ लगाने को लक्ष्य पूरा कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी लोगो को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया है। राज्य सरकार ने स्कूली बच्चो, सरकारी कर्मचारियों और अन्य सभी को पौधे लगाने का टारगेट दिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज के मौके पर करोड़ो पौधे लगाने के फैसला लिया है।

शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग राजस्थान में वृक्षारोपण का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है। राज्य के शिक्षा और पंचायती राज के मंत्री मदन दिलावर ने लोगो से पौधे लगाने की अपील की है। मंत्री मदन दिलावर ने अपील की है की राज्य के सभी लोगो को वृक्षारोपण करना है।

इसके लिए उन्होंने राज्य के बाइक चलाने वालो से 5 पौधे लगाने की अपील की, कार चलाने वाले को 10 पौधे लगाने की अपील की और जिसके घर में AC है उनको 50 पौधे लगाने की अपील की है। राज्य सरकार ने वृक्षारोपण के लिए विद्यालयों को 37 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

नरेगा कर्मी को देखभाल और पानी डालने के लिए काम दिया जाएगा

राज्य के शिक्षा और पंचायती राज के मंत्री मदन दिलावर ने कहा की जहाँ पर लगभग 200 पेड़ एक साथ लगाए जाएंगे वहाँ पर एक नरेगा कर्मी को पौधो की देखभाल और पौधो में पानी डालने के लिए लगाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस अभियान के लिए कुल 37 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इस अभियान के तहत पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्यके प्राइमरी स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों और उच्च माध्यमिक स्कूलों को क्रमशः 15, 35 और 55 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने व्यापक रूप से इस अभियान के लिए जागरूकता फैलाने के लिए 17 लोगो को ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

Related Post  Shiksha Vibhag Vacancy: बड़ी खबर! शिक्षा विभाग में होगी 1,24,672 रिक्त पदों पर भर्तियां, जानिए संपूर्ण डिटेल

क्या कहा मंत्री मदन दिलावर ने

शिक्षा और पंचायती राज के मंत्री मदन दिलावर ने कहा की यदि पेड़ नहीं लगाए गए तो मानवता का अस्तित्व खतरे में रह सकता है। इसके लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। राजस्थान का तापमान 55 डिग्री तक गया था, राजस्थान के हर इलाके में तापमान औसत 47 तक चला जाता है। अगर तापमान 48 से अधिक होता है तो सरकार जिला कलक्टर एवं अधिकारियों को दिशानिर्देश देती है।

यह तापमान हमारे लिए खतरे की घंटी है। हमे तापमान को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। विश्व के जिन शहरो का तापमान अधिक है उनमे से 7 राजस्थान के शहरो का नाम आता है। इसीलिए हमारी भूमिका अहम है। हमे जागरूक होना होगा और पेड़ लगाने होंगे।

इन लोगो को इतने पेड़ लगाने होंगे

सरकार ने अलग अलग वर्गो को पेड़ लगाने का लक्ष्य अलग अलग दिया है-

  • बाइक चलाने वाले लोगो को- 5 पौधे
  • कार चलाने वाले लोगो को- 10 पौधे
  • जिनके घरो में AC है- 50 पौधे
  • पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिक- 300 पौधे
  • आद्योगिक इकाइयों में कर्मचरियो के हिसाब से पौधे लगाने होंगे।
  • स्कूली बच्चो को परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से पौधे लगाने होंगे।
  • तृतीय श्रेणी के शिक्षक को- 5 पौधे
  • द्वितीय श्रेणी के शिक्षक को- 10 पौधे
  • फर्स्ट ग्रेड के टीचर को- 15 पौधे

Leave a Comment