LIC Launches 4 New Plans: एलआईसी ने लॉन्च किए 4 नए प्लान, महिलाओ के लिए और भी खास है यह प्लान, इंश्योरेंस के साथ ही मिलेंगे ये अन्य फायदे

भारतीय जीवन बीमा निगम समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए नए प्लान तैयार करती रहती है। देश की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी एलआईसी ने 4 नए प्लान लांच किए है। इन प्लान में आपको बढ़िया फायदा मिलने वाला है। इन प्लान में ग्राहकों को टर्म इन्स्योरेंस का बेनिफिट और लोन रिपेमेंट से सुरक्षा मिलेगी। आप इन प्लान को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से ले सकते हो। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम LIC के इन 4 नए प्लान के बारे में जानेंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

LIC के 4 नए प्लान

  1. LIC’s Yuva Term
  2. LIC’s Digi Term
  3. LIC’s Yuva Credit Life
  4. LIC’s Digi Credit Life

LIC’s Yuva Term और LIC’s Digi Term

यदि आप LIC’s Yuva Term लेना चाहते हो तो आप केवल इसे ऑफलाइन एजेंट के जरिए ही खरीद सकते हो। इसके आलावा LIC’s Digi Term केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। वे युवा जो की अपनी शुरूआती दौर में टर्म इन्स्योरेंस लेना चाहते है उन युवाओ के लिए यह प्लान पेश किए जा रहे है। युवाओ को ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प प्रदान किया जाता है।

LIC’s Yuva Credit Life और LIC’s Digi Credit Life

भारतीय जीवन बीमा निगम ने LIC’s Yuva Credit Life और LIC’s Digi Credit Life प्लान भी लांच किए है। आप एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ को ऑफलाइन माध्यम में खरीद सकते हो और एलआईसी डिगी क्रेडिट लाइफ को ऑनलाइन माध्यम में खरीद सकते हो। यह दोनों प्लान एक नॉन-पार, नॉन-लिंक्ड, लाइफ, इंडिविजुअल, प्योर रिस्क प्लान है। इस प्लान के तहत पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। मृत्यु पर देय लाभ की गारंटी दी जाती है।

Related Post  SSC CHSL Tier 1 Result 2024 Date: एसएससी सीएचएल का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

पॉलिसी की मुख्य विशेषताए

  • पॉलिसी लेने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है।
  • पॉलिसी के मेच्योरिटी पर न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 75 वर्ष रखी गई है।
  • इन पॉलिसी में न्यूनतम मूल बीमा राशि 5000000 रुपए है और अधिकतम मूल बीमा राशि 50000000 रुपए है।
  • पॉलिसी में आकर्षक उच्च बीमा राशि छूट का लाभ मिलेगा।
  • महिलाओ के लिए विशेष कम प्रीमियम दर मिलेगी।
  • पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर देय राशि, बशर्ते पॉलिसी चालू हो और स्वीकार्य दावा मृत्यु पर बीमित राशि होगी।
  • पॉलिसी की शुरुआत में पॉलिसीधारक के लिए उपयुक्त ऋण ब्याज दर का विकल्प।

Leave a Comment