बजट से पहले भजन लाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, कर्मचारियों को मिलेगी ये दो बड़ी सौगाते

जैसा की हम जानते है राजस्थान में 10 जुलाई को भजन लाल सरकार का पूर्ण बजट पेश होने वाला है। इस बजट से पहले राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। राजस्थान की भजन लाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दो बड़ी सौगात दी है।

बता दे की राजस्थान सरकार ने राजस्थान कार्मिको को पदोन्नति अनुभव में 2 वर्ष की छूट दी है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने अपना आदेश जारी कर दिया है। राज्य के कर्मचारियों ने इसके लिए काफी लंबे समय से मांग उठा रखी है की पदोन्नति अनुभव में राहत मिले।

राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए पूर्ण रूप से अपनी घोषणा कर दी है और आदेश जारी कर दिया है। राजस्थान के कर्मचारियों को बजट से पहले यह एक बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट से पहले हर वर्ग से चर्चा की है।

इसमें मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। आइए जानते है संबंधित पूरी अपडेट विस्तार से, आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

1 जनवरी से लागू होगा महंगाई भत्ता

राजस्थान सरकार ने इससे पहले कर्मचारियों को एक ओर बड़ी खुशखबरी दी थी। राजस्थान के छठे वेतन आयोग में आने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 9 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

इस बढ़ोतरी के बाद राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 230 से बढ़कर 239 फीसदी हो गया। यह राज्य कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते को 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा।

Related Post  Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: दिव्यांग गर्भवती महिलाओ को राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, इस योजना के तहत मिलेंगे 10 हजार रुपए

इतने कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकार के द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है ताकि उन्हें देश में बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। पिछली बार राज्य की पूर्वव्रती अशोक गहलोत की सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी 4 फीसदी की गई। इस बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य के 8 लाख कर्मचारियों को और 4 लाख पेंशनर्स को मिला।

Leave a Comment