Union Bank of India Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Union Bank of India Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के आवेदन मांगे जा रहे है। इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस के 500 रिक्त पदों पर भर्ती ली जा रही है।

यह भर्ती गुजरात, उतरप्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश सहित 25 राज्यों के लिए निकाली गई है।

पात्र व इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में रजिस्ट्रेशन के लिए नेशनल अप्रेंटिस पोर्टल की आधिकारीक वेबसाइट www.aprenticeshipindia.gov.in और नेट्स पोर्टल nats.education.gov.in की मदद से ऑनलाइन registration करना होगा।

इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.com पर जाकर अपना आवेदन करना होगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

यहाँ इस भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- महत्वपूर्ण तिथियाँ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए निम्न तिथियों को ध्यान में रखे-

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2024 से शुरू हो चुके है।
  • विभाग के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- आयु सीमा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है-

  • इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है।
  • इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है।
Related Post  Women And Child Development Officer Bharti: महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती में आयु सीमा में 5 साल की छूट और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। वही दिव्यांग उम्मीदव्वारो को 10 साल की छूट दी गई है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- शैक्षणिक योग्यता

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार रखी गई है-

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। इसके अलावा जिस राज्य से आवेदन कर रहा हो वहाँ की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान हो।

शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी इस भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- आवेदन शुल्क

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए निम्न आवेदन शुल्क रखा गया है-

  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए रखा गया है।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- चयन प्रक्रिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 में चयन निम्नानुसार होगा-

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- आवेदन प्रक्रिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • उम्मीदवार सबसे पहले इस भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अप्लाई ऑनलाइन के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सारी डिटेल सही-सही भरनी है।
  • सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना है।
  • फॉर्म में भरी गई डिटेल को जांच लेने के बाद फाइनल सब्मिट कर लेना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Related Post  OIL India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, आवेदन शुरू

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024- क्विक लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन- यहाँ क्लिक करें

आवेदन फॉर्म- यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment