SSC GD Cut Off Marks 2024: एसएससी जीडी की कट ऑफ जारी, इस साल इतने नंबर में होगा चयन, जानिए पूरी खबर

कर्मचारी चयन आयोग भर्ती बोर्ड के द्वारा एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। इस साल की एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन भी कर्मचारी चयन बोर्ड ने सफलतापूर्वक करवाया।

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की गई। इस परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2024 से 12 मार्च 2024 तक किया गया था।

SSC GD Recruitment 2024 में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एसएससी जीडी परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट अब अपने रिजल्ट और कट ऑफ का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।

कट ऑफ को पार करने वाले स्टूडेंट ही इस परीक्षा के अगले चरण के लिए जायेंगे। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एसएससी जीडी परीक्षा 2024 की संभावित कट ऑफ बताने वाले है।

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जल्द ही ऑफिशियल कट ऑफ और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

SSC GD Cut Off Marks 2024

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एसएससी जीडी परीक्षा के लिए कट ऑफ मार्क्स अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग अलग और महिला और पुरुष के लिए अलग अलग जारी किए जाएंगे।

एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स अनेक कारको पर निर्भर होते है जैसे की पेपर का लेवल, पदों को संख्या, परीक्षा में शामिल विद्यार्थी की संख्या।

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए राज्यवार तरिके से एसएससी जीडी कट ऑफ जारी की जायेगी।

यदि पेपर का लेवल ज्यादा है और पदों की संख्या कम है तो ऐसे में कट ऑफ अधिक होने की उम्मीद है। आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद ही कट ऑफ का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है।

Related Post  Rajasthan BSTC Counselling Calendar Notice: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग कलेंडर जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

कट ऑफ और परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारीक वेबसाइट एक साथ जारी कर दी जाएगी। वेबसाइट को विजिट कर अभ्यर्थी आसानी से परिणाम और कट ऑफ देख पाएंगे।

एसएससी जीडी में न्यूनतम योग्यता अंक लाने जरुरी

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 में पास होने के लिए आपको न्यूनतम योग्यता अंक लाने जरुरी है। यह न्यूनतम योग्यता अंक अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग अलग रखे गए है।

यदि आप इन न्यूनतम योग्यता अंक को पार कर लेते हो तभी आप इसकी मेरिट में आ सकते हो। एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 35% प्राप्त करने होंगे।

इसके अलावा ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। वही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट को पास होने के लिए भी 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 में संभावित कट ऑफ

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 में कट ऑफ कई कारको पर निर्भर करती है। अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग अलग रहती है। हम आपको यहाँ पर कुछ संभावित कट ऑफ बता रहे है जो की निम्न हो सकती है-

  • सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 140 से 150 अंको तक रह सकती है।
  • ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 137 से 145 अंको तक रह सकती है।
  • ईडब्लूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 135 से 142 अंको तक रह सकती है।
  • एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 130 से 140 अंको तक रह सकती है।
  • एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 120 से 130 अंको तक रह सकती है।
Related Post  UPS Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी पेंशन? मोदी सरकार ने दी इस नई पेंशन स्कीम की मंजूरी

एसएससी जीडी की चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 में अंतिम रूप से चयन लेने के लिए आपको सभी चरणों को पास करना होगा। चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-

  1. सबसे पहले लिखित परीक्षा को पास करना होगा।
  2. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल जाँच के लिए बुलाया जाएगा।
  4. मेडिकल जाँच में पास होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।
  5. इन सभी प्रक्रियाओ में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  6. अलग अलग राज्यों की सीटों के हिसाब से चुना जाएगा।

एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स कैसे चेक करे?

एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स चेक करने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो-

  • सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको एसएससी जीडी कट ऑफ का लिंक दिखाई देगा। जिस पर क्लीक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कट ऑफ की पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
  • आपको इस पीडीएफ को डाउनलोड ककर लेना है।

Leave a Comment