SSC GD Constable Result Release: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना रिजल्ट

एसएससी जीडी परीक्षा के रिजल्ट का इन्तजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप अपना रिजल्ट हमारे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हो या फिर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर रिजल्ट चेक कर सकते हो।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 24 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक मांगे गए थे। इसके बाद इस परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक किया गया था। इसके बाद री एग्जाम 30 मार्च को आयोजित करवाया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे।

परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। विभाग ने 10 जुलाई 2024 को एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 46617 पदों के लिए किया गया था। इस भर्ती में अंतिम रूप में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21700 से 69100 रुपए की सैलेरी दी जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी किया है। आप पीडीएफ में आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ दोनों जारी कर दिए गए है। इसके आलावा कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। आप फाइनल आंसर की को भी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते है।

Related Post  NPS Update: NPS वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा OPS जैसा फायदा, सरकार की गारंटी, होगा यह बदलाव

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर ले।
  • आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर आपको रिजल्ट का सेक्शन दिखाई देगा। जिसे क्लीक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लीक कर लेना है।
  • क्लीक करने के बाद आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • जिसमे आप अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट- क्विक लिंक

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट- यहाँ क्लीक करे

एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ- यहाँ क्लीक करे

Leave a Comment