Rakshabandhan Update For Women: राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओ को दी बड़ी सौगात, महिलाओ के लिए शुरू की यह योजना

राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओ को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जैसा की हम जानते है रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त 2024 को है। भाई बहन के लिए यह एक खास त्यौहार है। इस दिन बहनो का अपने भाइयो के पास आना जाना रहेगा। ऐसे में राज्य सरकार ने महिलाओ के लिए एक बड़ी घोषणा की है।

राज्य पथ परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओ और लड़कियों के लिए फ्री बस यात्रा रखी है। राज्य सरकार द्वारा राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य सीमा में संचालित समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वॉल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित समस्त बसों के आलावा) निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की स्वीकृति दी है।

अब प्रदेश की सभी महिलाए और लड़किया राज्य की सीमा के अंतर्गत निर्धारित रोडवेज बसों में 19 अगस्त को फ्री यात्रा कर सकेगी।रक्षाबंधन के दिन यानी की सिर्फ एक दिन के लिए राज्य सरकार महिलाओ और लड़कियों को फ्री रोडवेज बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

परिचालक द्वारा राज्य की महिलाओ और लड़कियों को निःशुल्क यात्रा टिकिट दिया जाएगा। 19 अगस्त 00:00 बजे से रात्रि 23:59 बजे तक महिलाओ और लड़कियों को निःशुल्क यात्रा दी जाएगी।

Related Post  Mukhyamantri Anuprati Coaching Scheme 2024 Update: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में किया गया संशोधन, अब 30000 युवाओं को मिलेगा लाभ, जानिए पूरी अपडेट

Leave a Comment