Rajasthan Safai Karmchari Recruitment: बड़ी खबर! सफाई कर्मचारी के 25 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, भजन लाल सरकार ने दी जानकारी

राजस्थान में लाखो युवा सरकारी भर्तियों के इन्तजार में बैठे है। इस बार के बजट में सरकारी ने इस साल 1 लाख पदों पर भर्तियां लेने की बड़ी घोषणा की है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के संबंध में एक खबर सामने आई है।

बता दे की भजन लाल सरकार में स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कहा की हाईकोर्ट के फैसले के परिक्षण के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के करीब 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए 1 मार्च 2024 को विज्ञप्ति जारी की गई थी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी की भर्ती का इन्तजार कर रहे लाखो अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आइए जानते है संबंधित पूरी खबर-

इतने मिले आवेदन

राज्य में 24 हजार 797 सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए कुल 9 लाख 20 हजार 442 आवेदन मिले है। अब जल्द ही इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विधायक रामनिवास गावड़िया के सवाल पर स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा की नियुक्ति के लिए निर्धारित नियमो के खिलाफ याचिका दायर हुई थी जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था। लेकिन अब हाईकोर्ट के परिक्षण के बाद जल्द ही इस भर्ती को शुरू की जाएगी।

Related Post  Rajasthan CET Exam Pattern Change: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, जाने पूरी खबर

समय-समय पर नियमो में हुआ संशोधन

स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा की सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए समय-समय पर संशोधन भी किए गए। सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए साल 2012 में नियम बनाए गए थे। इस नियम में नगर निकाय की 2 साल की योग्यता रखी गई थी।

इसके बाद वापिस 11 अप्रैल 2018 को नियम में संशोधन किया गया। इस संशोधन में नगर निकाय के अनुभव को दो साल से घटाकर एक साल कर दिया था और दो बच्चो के प्रावधान को भी जोड़ा गया। इसके आलावा नियमो में परिवर्तन कर भर्ती में निजी संस्थान व व्यक्तिगत अनुभव प्रमाण पत्र को भी मान्यता दी गई थी।

स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा की भर्ती के मूल नियमो में परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती थी। इसके बाद 23 जनवरी 2023 को लॉटरी के माध्यम से इस भर्ती का प्रावधान किया गया था। इसके बाद जून 2023 को प्रायोगिक परीक्षा को भी भर्ती में जोड़ा गया।

सफाई कर्मचारी भर्ती, राज्‍य में प्रभावी राजस्‍थान नगर पालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम, 2012 और इन्‍हीं नियमों में समय-समय पर किये गये संशोधन के अंतर्गत की जा रही है.

1 thought on “Rajasthan Safai Karmchari Recruitment: बड़ी खबर! सफाई कर्मचारी के 25 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, भजन लाल सरकार ने दी जानकारी”

Leave a Comment