Rajasthan LDC Exam Date: राजस्थान एलडीसी परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित, यहाँ से चेक करे

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। बता दे की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एलडीसी भर्ती परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा लिपिक ग्रेड सेकंड और कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है।

लिपिक ग्रेड सेकंड और कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती का आयोजन 11 अगस्त 2024 को करवाया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती की तैयारी कर रहा है वो अब इस भर्ती के लिए अपनी तैयारी को ओर दोगुना कर दे। अब इस परीक्षा के बस कुछ ही दिन शेष है। इस भर्ती परीक्षा का प्रथम पेपर 11 अगस्त 2024 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित करवाया जाएगा।

वही इसका दुसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित करवाया जाएगा। जैसा की हम जानते है राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 तक मांगे गए थे। राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 4197 पदों पर आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में शासन सचिवालय के 584 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के 61 पद और राज्य के अधीनस्थ विभाग कार्यालय के 3552 पद रखे गए है।

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से अभ्यर्थी इस भर्ती की परीक्षा डेट का इन्तजार कर रहे थे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा इस भर्ती की परीक्षा डेट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, आप आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करके परीक्षा तिथि के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हो।

Related Post  Rajasthan BSTC College Allotment Result 2024: राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहाँ से करे तुरंत चेक

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा में दो पेपर आयोजित होंगे। ये दोनों पेपर एक ही दिन करवाए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा में पहला पेपर में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित से सबन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से सबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और ओएमआर शीट आधारित होंगे।

दोनों पेपर 100 अंक के होंगे और प्रश्नो की संख्या 150 होंगी। प्रश्न पेपर का समय 3 घंटे का होगा। इन पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। इन दोनो में पास होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर गति और दक्षता परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान एलडीसी परीक्षा तिथि कैसे चेक करे

  • सबसे पहले आप कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे।
  • इसके बाद नोटिफिकेशन के सेक्शन पर क्लीक करे।
  • इसके बाद एलडीसी भर्ती के लिंक पर क्लीक करे।
  • आपके सामने परीक्षा तिथि की पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
राजस्थान एलडीसी एग्जाम डेट पीडीएफडाउनलोड करे

Leave a Comment