अगर 8 लाख से कम है परिवार की आय तो घर की महिलाओ को मिलेंगे इस योजना के तहत 12 हजार रुपए, जानिए क्या है यह योजना और कैसे उठाए लाभ

केंद्र और राज्य सरकारे गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन कर रही है। राज्य सरकार भी अपने अपने स्तर पर महिलाओ के लिए नई-नई योजनाओ की घोषणा कर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। महिलाओ को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्थान के लिए इन योजनाओ का काफी फायदा हो रहा है।

इन योजनाओ से महिलाओ को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। महिलाओ को हर महीने आर्थिक सहायता पहुँचाने के लिए अलग-अलग राज्य अपने राज्य में अलग अलग प्रकार की योजनाए चला रही है। मध्यप्रदेश की सरकार ने महिलाओ के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी, इस योजना के तहत महिलाओ को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।

इसी की तर्ज पर महाराष्ट्र की सरकार ने भी महिलाओ के लिए मांझी लड़की बहन योजना की घोषणा की थी। वही दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना संचालित है और पंजाब में प्यारी बहना सुख सम्मान योजना लागू है। इसी कड़ी में एक ओर नई योजना की घोषणा की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना है।

इस योजना के तहत 45 लाख महिलाओ को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत उन परिवारों को महिलाओ को लाभ दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम हो। इस योजना के तहत पात्र महिलाओ को 12 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताने वाले है जैसे आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के लिए पात्रताए आदि। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Related Post  Ladli Behna Yojana 16th Installment: लाड़ली बहनो के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त, जानिए पूरी खबर

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है?

राज्य सरकार ने महिलाओ को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत उन परिवारों को लाभ दिया जाएगा जिनकी सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है। राज्य सरकार द्वारा इन परिवारों की महिलाओ के खाते में 1 हजार रुपए हर महीने ट्रांसफर करेगी यानी की इस योजना के तहत महिलाओ को 12 हजार रुपए हर साल मिलेंगे।

राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक ने इस योजना की स्वीकृति दे दी है। राज्य के सीएम ने कहा की इस योजना का लाभ प्रदेश की 45 लाख महिलाओ को मिलने वाला है। वे महिलाए जिनकी आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की है वे इस योजना में अपना आवेदन कर सकते है। इस योजना से महिलाओ का सामाजिक और आर्थिक सुधार होगा।

सरकार एक साल में खर्च करेगी 5500 करोड़ रुपए

राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के लिए एक कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओ हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राशि से महिलाए पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च कर सकेगी।

इस योजना के तहत जरूरतमंद और योग्य महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। राज्य सरकार मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए हर साल 5500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। राज्य सरकार ने सभी वर्गो के लिए यह योजना शुरू की है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में आवेदन के लिए कुछ शर्ते रखी गई है। वे महिलाए जो की इन शर्तो को पूरा करती है वे इस योजना में अपना आवेदन कर सकती है और योजना का लाभ ले सकती है। आइए जानते है इस योजना के लिए क्या पात्रताए रखी गई है-

  • इस योजना का लाभ झारखंड की मूल निवासी महिलाओ को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की उम्र न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल की होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए वे महिलाए पात्र होंगी जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम हो।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास आधार से लिंक सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिला के पास अपना आधार कार्ड और मतदाता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का नाम झारखंड राज्य अंत्योदय अन्न योजना में जुड़ा हुआ होना चाहिए।
Related Post  PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से मिलते है रोजाना 500 रुपए, कैसे करे इस योजना में आवेदन और क्या है योजना, जानिए विस्तार से

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करना होगा?

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों महिलाए पात्र होंगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। योग्य और इच्छुक महिलाए इस योजना में अपना आवेदन इन शिविरों में जाकर करवा सकेगी। इन शिविरों में पात्र महिलाओ के आवेदन मांगे जाएंगे। झारखंड राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने इस योजना की मंजूरी दे दी है। इस योजना के आवेदन के लिए अब जल्द ही शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment