Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana: मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना शुरू, इस योजना के तहत इन महिलाओ को मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

केंद्र और राज्य सरकारे आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन कर रही है। देश में बढ़ती महंगाई की मार का असर गैस सिलेंडर पर भी पड़ रहा है।

भारत के अधिकतर राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 800 रुपए से अधिक है। किसी-किसी राज्य में तो गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपए तक है।

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार अपने अपने स्तर पर रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान कर रही है।

राज्य सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना चलाई गई। इस योजना के तहत महिलाओ को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस योजना से महिलाओ को काफी राहत मिली है उन्हें सस्ते दामों में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है। आइए जानते है मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है, इससे किन महिलाओ को मिलेगा फायदा और आप कैसे इस योजना का लाभ ले सकते है।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है?

राज्य सरकार के द्वारा महिलाओ को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की गई। यह योजना राज्य सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना है।

जिससे की इस योजना से लाखो घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत से राहत पहुंचेगी और उन्हें बहुत ही कम दाम में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा। इस योजना के तहत महिलाओ को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ उन महिलाओ को मिलेगा जो मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी है।
  • इस योजना का लाभ केवल लाड़ली बहना योजना या पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगा।
  • इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
  • इसके लिए लाभार्थी को अपना गैस कनेक्शन बैंक खाते से लिंक करवाना होगा ताकि सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में आ सके।
  • महिलाओ का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Related Post  Aadhar Card New Rule: आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम बदलवाने के लिए अब ये प्रमाण पत्र जरुरी, UIDAI ने जारी किए नए नियम

एक साल में कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?

कुछ राज्य ऐसे है जो महिलाओ को विभिन्न त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा कई राज्य महिलाओ को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान कर रही है।

उतरप्रदेश की बात कर तो यहाँ की महिलाओ को साल में दो बार यानी की होली और दिवाली के त्यौहार पर मुफ्त में गैस सिलेंडर मिलता है।

इसके अलावा राजस्थान की उज्ज्वला योजना और बीपीएल से जुडी महिलाओ को सस्ते दामों में गैस सिलेंडर मिल रहा है क्योकि इन्हे सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

वही महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओ को तीन फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इसी क्रम में अब मध्यप्रदेश की सरकार ने भी महिलाओ को सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी प्रदान करने की योजना बनाई है इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाए साल में कुल 12 सिलेंडर पर यह सब्सिडी प्राप्त कर सकेगी। यानि की पुरे साल महिलाए मात्र 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेगी।

मध्यप्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मौजूदा समय में 900 रुपए है। इस योजना के तहत महिलाओ को आधे कीमत में रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है। मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • गैंस कनेक्शन डायरी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Related Post  OPS Update: OPS की मांग करने वालो के लिए खुशखबरी, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 50% पेंशन की गारंटी, जानिए पूरी खबर

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ कैसे ले?

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ उन महिलाओ को दिया जाएगा जो पीएम उज्ज्वला योजना से जुडी है या लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की पात्र गरीब महिलाओ को ही दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए गैस कनेक्शन महिला का नाम पर होना चाहिए इसके अलावा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यह सब होने पर आपको रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिल जाएगी और आप 450 रुपए में ही गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकोगे।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना आवेदन फॉर्मयहाँ क्लीक करे

Leave a Comment