खुशखबरी! इन किसानो को सरकार दे रही है 4000 रुपए की सहायता, जानिए क्या है यह योजना और कैसे उठाए लाभ

धान की खेती करने वाले किसानो के लिए खुशखबरी है। अब सरकार धान की खेती करने वाले किसानो को आर्थिक सहायता राशि देगी। जैसा की हम जानते है धान की फसल खरीफ की एक प्रमुख फसल है। गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए सरकार भी किसानो को इस खेती को छोड़कर अन्य खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

इसी कड़ी में सरकार किसानो को धान की खेती पर प्रति एकड़ 4000 रुपए की सहायता प्रदान करेगी। जानकारी के लिए बता दे की यह सहायता उन्ही किसानो को मिलेगी जो डीएसआर मशीन से धान की खेती करता है। जिन भी किसानो ने डीएसआर मशीन से धान की खेती की है वे इस लाभ के लिए पात्र होंगे। किसानो को लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। आइए जानते है योजना के बारे में पूरी जानकारी –

क्या है यह योजना?

राज्य सरकार धान की डीएसआर मशीन से बुवाई करने वाले किसानो को 4000 रुपए प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दे रही है। किसानो को धान की बुवाई डीएसआर मशीन से करना है। इससे पानी की भी बचत होगी। इस खेती में किसान बिना जुताई के सीधी बुवाई कर सकते है। इससे पैदावार भी बढ़िया होगी। किसान के खाते में सरकार आर्थिक सहायता राशि को सीधे ट्रांसफर करेगी। लाभ लेने के लिए किसानो को निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा।

इस योजना का लाभ किन किसानो को मिलेगा

  • इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के किसानो को दिया जाएगा।
  • डीएसआर मशीन से धान की खेती करने वाले किसानो को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Related Post  Rajasthan NREGA List 2024: राजस्थान जॉब कार्ड की नई लिस्ट जारी, यहाँ से देखे लिस्ट में अपना नाम

योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन के लिंक पर क्लीक करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म खुलने के बाद आपको आवेदन में जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर लेना है।
  • अंत में आवेदन को सबमिट कर ले।

Leave a Comment