NABARD Office Attendant Recruitment 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं पास, 2 अक्टूबर से आवेदन शुरू

NABARD Office Attendant Recruitment 2024: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ऑफिस अटेंडेट ग्रुप C के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 27 सितंबर 2024 को जारी किया गया। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों के आवेदन मांगे जा रहे है।

उम्मीदवारों के लिए नाबार्ड में नौकरी करने का यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के तहत ऑफिस अटेंडेट ग्रुप C के 108 रिक्त पदों पर भर्ती ली जा रही है।

पात्र व इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

यहाँ इस भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई है।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024- एक नजर में

भर्ती संगठनराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
पोस्ट का नामऑफिस अटेंडेट ग्रुप C
कुल रिक्त पद108
आवेदन शुरू2 अक्टूबर 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.nabard.org

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए निम्न तिथियां ध्यान में रखे-

  • इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दिए गए है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2024 रखी गई है।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 – आयु सीमा

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है-

  • आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है।
Related Post  Agriculture Field Officer Recruitment 2024: कृषि क्षेत्रीय अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 12वीं पास, आवेदन शुरू

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1-092024 के आधार पर की जाएगी।

आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024– शैक्षणिक योग्यता

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार रखी गई है-

पोस्ट नामरिक्तियोग्यता
ऑफिस अटेंडेट ग्रुप C108मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 10वीं कक्षा पास

शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी इस भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024- आवेदन शुल्क

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार रखा गया है-

वर्गशुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्करु. 450/-
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 50/-

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024- चयन प्रक्रिया

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया निम्नानुसार है-

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • भाषा प्रवीणता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परिक्षण

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024– आवेदन प्रक्रिया

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • उम्मीदवार सबसे पहले इस भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 रिक्रूमेंट के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरे।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर ले।
  • अंत में आवेदन को सब्मिट कर ले।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024– क्विक लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन- यहाँ क्लिक करें

Related Post  AIIMS Clerk Recruitment 2024: एम्स क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त तक कर सकते है अपना आवेदन

ऑनलाइन आवेदन- यहाँ क्लीक करे

2 thoughts on “NABARD Office Attendant Recruitment 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं पास, 2 अक्टूबर से आवेदन शुरू”

Leave a Comment