Har Ghar Tiranga Certificate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की, ऐसे डाउनलोड करना होगा हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस अभियान की शुरुआत कर दी है। हर एक भारतीय हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर अपलोड कर सकता है।

इसके साथ ही भारतीय नागरिक अपना सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो प्रसारण में हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया। लोगो को हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया। इस अभियान का मकसद हर भारतीय नागरिक में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगे और तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहन मिले।

आज के इस लेख में हम आपको हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देने के साथ ही हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रोसेस भी बताने वाले है। ताकि आप भी आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सके।

हर घर तिरंगा अभियान

देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर अभियान मनाया जाएगा। देश के सभी नागरिको को अपने घर पर तिरंगा लगाकर उसके साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने की अपील की गई है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा की इस अभियान को स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ही मनाया जाएगा। इससे लोगो में देशभक्ति की भावना जगेगी।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com को विजिट कर लेना है।
  • आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है और Take Pledge पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको तिरंगा के साथ में अपनी सेल्फी अपलोड करनी है।
  • अंत में सब्मिट पर क्लीक कर लेना है।
  • इसके बाद जनरेट सर्टिफिकेट पर क्लिक करना है।
  • आप अब सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर ले।
Related Post  Ladli Behna Yojana Kist Release Date: बड़ी खबर! इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 1500 रुपए की किस्त, राज्य सरकार ने किया ऐलान

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट- यहाँ से डाउनलोड करे

Leave a Comment