Rajasthan Patwari Bharti 2024 Update: राजस्थान पटवारी भर्ती को लेकर RSSB के अध्यक्ष आलोकराज ने किया बड़ा ऐलान, जानिए वैकेंसी और परीक्षा तिथि

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज ने पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया की राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 1963 रिक्त पदों को भरा जाएगा यानी की पटवारी भर्ती 1963 पदों पर आयोजित करवाई जाएगी। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन समान पात्रता परीक्षा (CET) के जरिए ही होंगी।

CET में अच्छे नंबर लाने वाले उम्मीदवारों को मेरिट बेस्ड के आधार पर पटवारी भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने यह भी जानकारी दी की पटवारी परीक्षा का आयोजन फरवरी या मार्च 2025 तक करवाया जा सकता है।

RSSB के अध्यक्ष आलोकराज ने भर्तियों के बारे में दी यह जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज ने पटवारी भर्ती परीक्षा की जानकारी सोशल मिडिया एक्स के माध्यम से दी है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य भर्ती परीक्षाओ के बारे में भी अपडेट दी है। उन्होंने बताया की लाइब्रेरियन परीक्षा 500 पदों पर की जाएगी और इस परीक्षा का आयोजन मार्च 2025 में कराया जा सकता है।

इसके आलावा उन्होंने फारेस्ट गार्ड भर्ती के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी दी है, उन्होंने कहा की इसका रिजल्ट अगस्त अंत तक जारी किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज ने बताया की एनटीटी पेंडिंग रिजल्ट 15 अगस्त से पहले पहले जारी कर दिया जाएगा। आंगनवाड़ी परीक्षा का रिजल्ट आने वाले 7-8 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

राजस्थान CET परीक्षा का नोटिफिकेशन इस दिन जारी होगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज ने जानकारी दी की राजस्थान समान पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल और राजस्थान समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल के नोटिफिकेशन अलग अलग जारी किए जाएंगे जो की इसी सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

Related Post  FD New Interest Rate: एफडी पर 8.75% तक ब्याज, इन पांच बैंको ने बदली ब्याज दरे, जानिए पूरी खबर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET परीक्षा की परीक्षा तिथि की जानकारी पहले से ही दे दी थी। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 का आयोजन 25 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक करवाया जाएगा। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2024 का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2024 तक करवाया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज ने बताया की सीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम योग्यता 40 फीसदी रखी जाती है (SC/ST 35%), अब CET में 40 फीसदी अंक हासिल करने वाले भी सरकारी सेवाओ के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओ में शामिल हो सकेंगे।

Leave a Comment