OPS Update: OPS की मांग करने वालो के लिए खुशखबरी, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 50% पेंशन की गारंटी, जानिए पूरी खबर

केंद्र सरकार जल्द ही NPS के कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। NPS के कर्मचारियों के लिए सरकार एक बड़ा तोहफा ला सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की मांग के मुताबिक़ उन्हें उनके अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में दे सकती है।

अब NPS के कर्मचारियों को उम्मीद है की सरकार जल्द ही इस बारे में अपना फैसला सुना सकती है। जैसा की हम जानते है केंद्र सरकार ने NPS, 2004 के बाद नियुक्त हुई कर्मचारियों के लिए शुरू किया था।

राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) एक अंशदान योजना है, इसमें कर्मचारियों को अपने मूल वेतन का 10% अंशदान करना होता है और केंद्र सरकार इन्हे 14% अपना योगदान देती है। जबकि OPS के कर्मचारियों को अपने वेतन का आधा हिस्सा आजीवन पेंशन के रूप में दिया जाता है।

कर्मचारियों के हित में सरकार बना रही है अपनी योजना

सरकार NPS के कर्मचारियों को 50% पेंशन की गारंटी देने पर विचार कर रही है। क्योंकि सेवानिवृत कर्मचारी अपनी पेंशन को लेकर काफी चिंतित है और काफी समय से NPS के कर्मचारियो द्वारा इसकी मांग की जा रही है। वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी इस समिति में अन्य देशो में चल रही पेंशन योजनाओ और आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए परिवर्तनों पर शोध किया गया।

सरकार अब NPS के कर्मचारियों को 50% पेंशन देने के बारे में सोच सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर होगी। उम्मीद है की जल्द ही यह इन्तजार खत्म होने वाला है। खबरों के मुताबिक सरकार पेंशन का लगभग 40 से 50% हिस्सा वहन करने में सक्षम हो सकती है। पर यह काफी नहीं होगा।

Related Post  Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2024: राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के लिए 20 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए संपूर्ण डिटेल

OPS जितना ही मिलेगा फायदा

अगर सरकार इस नई योजना के बारे में अपना विचार करती है और इसे लागु करती है तो इसका लाभ OPS जितना ही मिलेगा। खबरों के मुताबिक़ अगर पेंशन के पैसे की कमी आती है तो सरकार उसे पूरा करेगी। सरकार नए प्लान तैयार करेगी। कुछ समिति सदस्यों का मानना है की सरकार आने वाले समय में रिटायरमेंट फंड भी बना सकती है। जिसमे सरकार हर साल पैसा डालेगी। ठीक उसी तरह जैसे कंपनिया अपने कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फंड तैयार रखती है।

Leave a Comment